हुब्बल्ली के गोकुल रोड स्थित नए सशस्त्र आरक्षण बल के परेड ग्राउंड में हुब्बल्ली धारवाड़ पुलिस आयुक्तालय की ओर से मंगलवार सुबह आयोजित पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में स्टीकर का विमोचन करते पुलिस अधिकारी।

पुलिस झंडा दिवस समारोह
सेवानिवृत्त पीएसआई एसएल कस्तूरी ने कहा
हुब्बल्ली. सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक एस.एल. कस्तूरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की बहादुरी, वीरता, निस्वार्थ सेवा और वफादारी को याद करने के लिए हर साल 2 अप्रेल को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। पुलिस विभाग अन्य विभागों की तुलना में सबसे अनुशासित विभाग है। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कस्तूरी मंगलवार को शहर के गोकुल रोड स्थित नए सशस्त्र आरक्षण बल के परेड ग्राउंड में हुब्बल्ली धारवाड़ पुलिस आयुक्तालय की ओर से आयोजित पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम में बोल रहीं थी।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से बेहतर सेवा प्रदान की जा सकती है। हमें अपने कर्तव्य के प्रति आत्मचिंतन करना चाहिए। जनता के साथ जन-हितैषी पुलिसकर्मी के रूप में ड्यूटी करना गर्व की बात है। ऐसे विभाग में हम 24 घंटे दबाव में काम कर रहे हैं। इसके चलते है कि हमें अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। साथ ही परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना बहुत जरूरी है। कुछ मामलों में व्यक्ति को अपना निजी जीवन छोडक़र अपने कर्तव्यों का पालन करना पड़ता है। हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्तालय इकाई अधिकारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की शिकायतों और समस्याओं पर प्रतिक्रिया देती रही है।
हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर की पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा कि पिछली बार 33 लाख 50 हजार के पुलिस झंडे वितरित किए गए थे और इस बार अधिकारियों को अधिक धन इक_ा करने के लिए अधिक ध्यान देना चाहिए। 2023-24 में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण निधि समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चिकित्सा व्यय के लिए 5 लाख 18 हजार रुपए और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए एक लाख 20 हजार मंजूर किए गए हैं। आरोग्य भाग्य योजना के तहत कुल 652 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों और पात्र परिवार के सदस्यों को अप्रेल 2023 से मार्च 2024 तक चिकित्सा सुविधा प्राप्त की है। 2023-24 में पुलिसकर्मियों के एसएसएलसी और बाद की शैक्षणिक शिक्षा के लिए 15 लाख 7 हजार रुपए की शैक्षणिक सहायता निधि प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि 42 सेवानिवृत्त कर्मियों को 5,000 रुपए की लागत से विदाई समारोह आयोजितकर सम्मानित किया गया है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी संघ में अब तक 370 लोग सदस्य हैं। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य योजना के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही संघ का सदस्य बनने की प्रेरणा भी देनी चाहिए। पुलिस ध्वज की बिक्री से प्राप्त धनराशि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के विकास पर खर्च की जाएगी।
मारुति हेगड़े के नेतृत्व में विभिन्न दलों ने शानदार मार्च किया।
डीसीपी यल्लप्पा कशप्पनवर, एसीपी आर.के. पाटिल, विजयकुमार तलवार, सेवानिवृत्त डीआईजीपी रविकुमार नायक, सेवानिवृत्त डीसीपी एच.ए. देवरहोरू, सेवानिवृत्त डीएसपी आर.आई. अंगड़ी, प्रभुदेव माने, शिवशंकर गडादी, वी.बी. बेलवडी, सेवानिवृत्त पीआई अरुणकुमार सालुंके, सेवानिवृत्त पीएसआई आर.बी. नीरलगी, एस.एन. बालिकाई, वी.एस. अंगड़ी, हुब्बल्ली-धारवाड़ शहर के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, ट्रैफिक वार्डन, परिवार के सदस्य और अन्य लोगों ने भाग लिया था।
हुब्बल्ली-धारवाड़ शहर के कानून एवं व्यवस्था पुलिस उपायुक्त राजीव एम. स्वागत किया। पुलिस निरीक्षक मारुति गुलारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। हुब्बल्ली-धारवाड़ शहर के अपराध एवं यातायात पुलिस उपायुक्त रवीश सी.आर. ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *