The situation is worse than the Emergency now, will the BJP discuss this?श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड

सोतंष लाड ने किया सवाल

हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने पूछा कि देश में लागू हुए आपातकाल को 50 साल हो गए हैं, अब स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। क्या भाजपा इस पर चर्चा करेगी।

धारवाड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाड ने कहा कि भाजपा 11 साल से केंद्र की सत्ता में है। लोगों को विषयगत मुद्दों के बारे में पता नहीं होना चाहिए, पहलगाम और पुलवामा जैसे हमलों के बारे में कोई नहीं पूछे इसके लिए भाजपा आपातकाल: 50 साल जैसा अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कहना है कि हम अपने देश की तुलना दूसरे देशों से नहीं करते, हमारा देश ही महान है, हमारे प्रधानमंत्री ही (नरेंद्र मोदी) महान हैं। क्या 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल पर अब चर्चा करना प्रासंगिक है? क्या यह जरूरी है? इस बारे में भाजपा को जवाब देना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *