कम्प्ली में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार से जनता परेशानकम्प्ली में निर्माणाधीन सडक़ पर से गुजरते वाहन।

धूल, जाम और हादसों के खतरे के बीच 10 माह बाद भी अधूरा काम

15 दिन में पूरा करने का आश्वासन

बल्लारी. कम्प्ली नगर में बीच मस्जिद से जोगी नहर तक चल रहा सडक़ विस्तार कार्य अत्यंत धीमी गति से होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। धूल के गुबार, यातायात की कठिनाइयों और फिसलकर गिरने के डर से नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है।

यह परियोजना 12 अप्रेल 2025 को शुरू हुई थी और घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण छह माह में पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था परन्तु दस माह बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है। 30 नवंबर 2025 तक डामरीकरण पूरा होने की उम्मीद थी, ताकि पेटे बसवेश्वर-नीलम्मा रथ यात्रा सुगमता से निकल सके, परंतु अब तक डामर बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ।

धूल से लोग दमा, खांसी और श्वास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुद्दापुर अगसी मस्जिद से नंबर-10 मुद्दापुर तक सडक़ विकसित की गई है, लेकिन वहां से सिद्धेश्वर क्रॉस तक मार्ग जर्जर स्थिति में है। बस और ट्रैक्टर सहित भारी वाहनों की आवाजाही से हालात और बिगड़ गए हैं। वाल्मीकि सर्किल से शक्कर कारखाना स्वागत द्वार तक का कार्य भी फिलहाल ठप है। कम्प्ली उत्सव से पहले सडक़ पूर्ण होने की उम्मीद भी टूट चुकी है। कंक्रीट पत्थरों पर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं, जिससे दोपहिया चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। विद्यार्थी भी भय के बीच स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासी गौड्रु गोपालकृष्ण ने शीघ्र डामरीकरण कर कार्य पूर्ण करने की मांग की है।

15 दिनों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

पहले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, तत्पश्चात डामरीकरण होगा। 15 दिनों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। नंबर-10 मुद्दापुर से सिद्धेश्वर क्रॉस तक दो किमी सडक़ के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों ओर नालियां निर्माण के बाद ही अंतिम डामरीकरण किया जाएगा।
आनंद पेम्मार, एईई, लोक निर्माण विभाग

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *