भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खिड़की तोड़कर की चोरीभारतीय स्टेट बैंक शाखा में खिड़की तोड़कर की चोरी

दावणगेरे. चोरों ने रविवार की रात न्यामती की मुख्य सडक़ पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा की खिडक़ी तोड़ कर पैसे और आभूषण चुरा ले गए।
खिडक़ी के शीशे तोडक़र भीतर घुसे चोरों ने बैंक में लूटपाट की।
उन्होंने लॉकर में रखे सोने के आभूषण और नकदी लूट ली। वे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर फरार हो गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे बैंक कर्मचारी ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सीपीआई एनएस रवि के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। करोड़ों रुपए के सोने के आभूषणों की लूट को लेकर संदेह जताया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल का दौरा कर जांच की।
पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *