भाजपा में कोई मतभेद नहींसांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।

बोम्मई ने कहा
गदग. सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। यहां लोकतंत्र है और भरोसा है कि पार्टी के वरिष्ठ आपसी विवादों को बैठकर बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे। विवाद को सुलझाने के लिए हस संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वे गदग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में पूर्व विधायक जीएम महांत शेट्टर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों ने पूछा कि राज्य भाजपा पर क्या आलाकमान ने नियंत्रण खो दिया है, इस पर उन्होंने कहा कि आलाकमान हमेशा आलाकमान ही होता है। वे जो भी कहेंगे वह अंतिम होगा।
विधायक जनार्दन रेड्डी और पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु के बीच मतभेदों के बारे में पूछेने पर बोम्मई ने कहा कि वे दोनों बहुत करीबी दोस्त हैं। घनिष्ठ मित्रों के बीच ही कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं। अंतत: उनकी दोस्ती जीत जाती है। दोनों एक हो जाते हैं। आने वाले दिनों में दोनों मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।
श्रीरामुलु और जनार्दन रेड्डी की ओर से अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एक साथ संवाददाता सम्मेलन आयोजित की जाएगी। मैंने श्रीरामुलु से बात की है। बाद में मैं जनार्दन रेड्डी से भी बात करूंगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम राज्य की राजनीति पर खुलकर चर्चा नहीं करते। हमारे भाजपा के घर का दरवाजा एक ही है। भाजपा के एक ही घर और एक ही दरवाजा है। किसी को इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हम सबने मिलकर आगे बढऩे का संकल्प लिया है। हम इसके लिए सभी आवश्यक कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *