पानी के लिए हाहाकार; टैंकरों से भी नहीं मिल रहा पानीबेलगावी में पेयजल की कमी के चलता टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति।

बेलगावी. एक ओर हिडकल जलाशय से हुब्बल्ली-धारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी छोड़ा जा रहा है, वहीं बेलगावी शहर में पीने के पानी की कमी के चलते हाहाकार शुरू हो गया है।

कुछ साल पहले बेलगावी शहर के लोगों के लिए चौबीसों घंटे पीने के पानी की व्यवस्था थी। विकास, विनाश, प्रदूषण और कीचड़ के नाम पर शहर के लोगों को अब आठ दिन में एक बार पीने का पानी नसीब हो रहा है। फरवरी के महीने में बेलगावी में गर्मी बढ़ गई है और इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। लोग पानी के बिना सडक़ों पर आ गए हैं और हर दिन पानी की आपूर्ति करने की मांग कर रहे हैं।

शहर में 2024 में बहुत अच्छी बारिश हुई और पेयजल आपूर्ति जलाशय भर गए थे, परन्तु अब भी शहर में फरवरी के महीने में हर आठ दिन में एक बार पानी की आपूर्ति होना आम बात है। शहर के मजगावी इलाके में पहले से ही हर आठ दिन में एक बार टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है और अगर रोजाना पानी चाहिए तो लोगों को खुद पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि कुल मिलाकर बेलगावी शहर में पानी की किल्लत हो गई है और टैंकरों से पानी खरीदने की स्थिति शुरू हो गई है। इसके चलते नगर निगम के अधिकारियों और विधायकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *