हुब्बल्ली में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर।

भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर शेट्टर ने दी सफाई
हुब्बल्ली. राज्य विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए टिकट नहीं देने के कारण भाजपा के खिलाफ बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होने के बारे में राजनीतिक गलियारों में खबर सुनाई दे रही है इसी बीच जगदीश शेट्टर ने सफाई देते हुए कहा है कि घर वापसी का सवाल ही नहीं उठता।
हुब्बल्ली में इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदीश शेट्टर ने कहा कि मुझे फिर से भाजपा में शामिल करने को लेकर कई नेता ने जोर लगा रहे हैं। मुझे जो अपमान हुआ है उसे मैं आज भी नहीं भूला हूं। मेरे भाजपा छोडऩे के बाद हुए नुकसान के बारे में उन्हें अवगत हो गया है। इसके चलते कुछ लोग मुझे वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि कई नेता वापस लाने का दबाव बना रहे हैं। कोई कुछ भी कोशिश कर ले, मैं भाजपा में नहीं लौटूंगा। मैं किसी भी कारण से फिर से भाजपा में नहीं लौटूंगा। घर वापसी का सवाल ही नहीं है।

लापता अनंतकुमार हेगड़े इतने वर्षों तक कहां गए थे?
सिद्धरामय्या पर अनंत कुमार हेगड़े के एकवचन में बयान देने के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लंबे समय से गायब सांसद अनंत कुमार हेगड़े अचानक सामने आ गए हैं। संवैधानिक पदों पर रहने वालों को मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह से बात करना ठीक नहीं है। वे मर्यादा से बाहर जाकर बर्ताव कर रहे हैं। लक्ष्मण रेखा को पार करके बात कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जब मोदी उनके जिले में आए थे तो वे कहां गए थे। अब मनमर्जी बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में इस प्रकार का बयना देने पर क्या खामोश रहेंगे। अनंतकुमार हेगड़े अगर लक्ष्मण रेखा पार करके बयान देंगे तो इसे कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। मुख्यमंत्री पद का अपना सम्मान होता है। इस तरह के अशिष्ट व्यवहार के लिए लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। राजनीति में भावनात्मक बातें ज्यादा देर तक नहीं चलेंगीं। सभी की इच्छा थी कि धर्म पर राजनीति न हो और अयोध्या में राम मंदिर बने। तदनुसार, सर्वोच्च न्यायालय ने लोगों की मांग को उचित मूल्य दिया है। यह सभी के लिए खुशी की बात है कि अब मंदिर का निर्माण हो रहा है।

सीएम, डीसीएम को आमंत्रित नहीं किया
शेट्टर ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया है परन्तु मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को आमंत्रित नहीं किया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं को मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाने को नहीं कहा है और न ही इसका बहिष्कार किया है। भाजपा को यह बात समझनी चाहिए। भाजपा को क्या राम मंदिर निर्माण की इच्छा है? या फिर क्या राम मंदिर के नाम पर कांग्रेस की आलोचना कर राजनीति करना है इस बारे में उन्हें ही बताना चाहिए।

कांग्रेस में भी रामभक्त हैं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी बहुत सारे राम भक्त हैं। यदि कांग्रेस हिंदू विरोधी होती तो वह राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में नहीं आती। भाजपा को यह बात समझनी चाहिए।

ऑपरेशन हस्ता के बारे में शेट्टर की बात
भाजपा के कुछ नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में चल रही चर्चा को लेकर शेट्टर ने कहा कि मैंने कभी भी ऑपरेशन नहीं किया है। वेही कांग्रेस में शामिल होंगो कहेंगे तो मैं उनका स्वागत करूंगा। किसी भी भाजपा नेता को कांग्रेस में लाने का काम नहीं किया किया है खुद आने वालों को सीएम और डीसीएम से मिलाया है। मैंने कभी भी ऑपरेशन नहीं किया है। शंकरपाटिल मुनेनकोप्प के फैसले के बारे में उन्हें ही खुद बताना चाहिए। मैंने अभी तक मुनेनकोप्प से बात नहीं की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *