दो पुलिसकर्मी निलंबितहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार।

आंगनवाड़ी भोजन के अवैध वितरण का मामला

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा है कि आंगनवाड़ी भोजन के अवैध वितरण के मामले में कसबापेट के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।

इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने और गोपनीय जानकारी एकत्र करने के आरोप में दो कर्मियों को निलंबित किया गया है तथा अवैध मामले में दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है परन्तु मुख्य आरोपी अभी भी लापता हैं। मुख्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

आरोपियों का पता लगाने में पुलिस आयुक्त विफल हुए हैं कहकर कांग्रेस विधायक प्रसाद अब्बय्या की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शशिकुमार ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। मैं सदन में विधायक की ओर से कही बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा परन्तु यह एक गंभीर मामला है, इसलिए विधायक ने अपनी बात रखी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, हमने अन्य राज्यों में भी आरोपियों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया हुआ है। मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *