अप्रयुक्त डिजिटल डिस्प्ले बोर्डहुब्बल्ली के रमेश भवन के पास लगाया गया डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड।

स्मार्ट सिटी ने जुड़वां शहरों में विज्ञापन के लिए लगाए 30 डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड

हुब्बल्ली. शहर में कहीं भी बिना अनुमति के बैनर, फ्लेक्स लगाने और दीवारों पर पोस्टर चिपकाने पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया है। इसके अलावा, विज्ञापन के लिए जुड़वां शहरों में लगाए गए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड का उपयोग केवल सरकार और नगर निगम से संबंधित कार्यक्रमों के विज्ञापन के लिए किया जा रहा है।

जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स से शहर की छवि खराब होने से बचाने और पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट सिटी ने जुड़वां शहरों में 2023 में 30 डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए हैं। मुख्य रूप से हुब्बल्ली के तोलनकेरे, उणकलकेरे, केश्वापुर सर्कल, रमेश भवन, गोकुल रोड के नया बस स्टैंड, सीबीटी और धारवाड़ के केसी पार्क, नगर निगम आयुक्त कार्यालय, बस स्टैंड, एनटीटीएफ और दांडेली रोड सहित विभिन्न स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं।

अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है

स्मार्ट सिटी की ओर से 4.17 करोड़ रुपए की लागत से लगाए गए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पहले ही नगर निगम को सौंपे गए हैं परन्तु नगर निगम ने अभी तक निविदाएं आमंत्रित नहीं की हैं और विज्ञापन के लिए कीमतें निर्धारित नहीं की हैं। इससे नगर निगम को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है।

मासिक बिजली बिल 30,000 रुपए

डिस्प्ले बोर्ड का मासिक बिजली बिल 30,000 रुपए है, जिसका भुगतान नगर निगम की ओर से ही हेस्कॉम को किया जा रहा है। हर महीने इतना पैसा खर्च करने के बावजूद आय नहीं मिलने से बोझ बन गई है।

30 प्रमुख स्थानों पर लगाए बोर्ड

स्मार्ट सिटी संस्था के चन्नबसवराजु ने कहा कि भीड़भाड़ वाले 30 प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर बोर्ड लगाए गए हैं और नगर निगम को हस्तांतरित किए गए हैं। महानगर निगम को विज्ञापन दरें निर्धारित करने और एकत्र करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वर्तमान में, बोर्डों को स्मार्ट सिटी संस्था के एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) की ओर से ही नियंत्रित किया जा रहा है।

शीघ्र ही निविदा आमंत्रित करें

स्मार्टसिटी ने जनवरी में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड नगर निगम को हस्तांतरित किया है। हस्तांतरण (हैंडओवर) से पहले लंबित 2.53 लाख रुपए के बिजली बिल का नगर निगम की ओर से भुगतान करने का अनुरोध किया है। इससे नगर निगम पर बोझ बढ़ेगा। प्रत्येक बोर्ड के लिए 13 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, बोर्ड स्थापना के डेढ़ साल बाद क्यों सौंपे गए? अधिकारियों को उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। विज्ञापन लगाने के लिए शीघ्र ही निविदा आमंत्रित करनी चाहिए।
-तिप्पन्ना मज्जगी, पार्षद, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी

जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर विज्ञापन लगाने के लिए निजी व्यक्तियों और कंपनियों के लिए कीमतें तय की जाएंगी। उनकी स्थिति की जांच की जाएगी।
रुद्रेश घाली, आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *