जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मामला, दो अधिकारी निलंबितकलबुर्गी सेंट्रल जेल।

कलबुर्गी. कलबुर्गी सेंट्रल जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट, हनीट्रैप जैसे मामलों के साथ-साथ कैदियों की लड़ाई के चलते जेल के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
कलबुर्गी सेंट्रल जेल के दो अधिकारियों सैनाज निगेवान और पांडुरंग हरवाल को निलंबित किया गया है।
कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित कर शनिवार (19 अक्टूबर) को आदेश जारी किया गया है।
कलबुर्गी सेंट्रल जेल की मुख्य अधीक्षक डॉ. अनीता आर. ने निलंबन की जानकारी दी है।
जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल, वीआईपी ट्रीटमेंट और ऐशो-आराम की जिंदगी के साथ-साथ हनीट्रैप की खबरें प्रकाशित होने के बाद एडीजीपी मालिनी कृष्णमूर्ति ने जेल का दौरा कर जांच के आदेश दिए थे। उनके आदेश के अनुसार जेल के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *