हम कॉन्वेंट में पढ़े हैं, कन्नड़ का कोई ज्ञान नहींशिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा।

शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा ने कहा

शिवमोग्गा. शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा ने कहा कि वे कॉन्वेंट में पढ़े हैं उन्हें कन्नड़ के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है परन्तु कन्नड़ भाषा के अस्तित्व की जिम्मेदारी उन पर है। भले ही वे कन्नड़ भाषा के बारे में ज्यादा नहीं जानते, परन्तु उनके मन में इसके प्रति काफी सम्मान है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंगरप्पा ने कहा कि उनके पिता एस. बंगरप्पा के नाम पर शिवमोग्गा कन्नड़ साहित्य परिषद के पुस्तकालय को 5 लाख रुपए अनुदान दिया है। मेरे पिता बंगरप्पा ने काफी मशक्कत कर स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई की थी। वे रन्ना और पम्पा के बारे में घंटों बातें करते रहते थे। कन्नड़ सहित चाहे उन्हें कोई भी विषय दिया जाता, तो वे आसानी के साथ कन्नड़ में बोलते थे परन्तु हम सभी कॉन्वेंट में पढ़ेे हैं। इसलिए हम शायद कन्नड़ ठीक से नहीं बोल पाएं परन्तु हमारा दिल शुद्ध कन्नड़ है। कन्नड़ माध्यम में शिक्षा माता-पिता के विवेक पर निर्भर है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *