मुडा की ओर से आवंटित भूखंड लौटाने में क्या गलत है?श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

मंत्री संतोष लाड ने किया सबाल
हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की पत्नी का मुडा की ओर से आवंटित भूखंड लौटाने में क्या गलत है? सिद्धरामय्या का सम्मान और प्रतिष्ठा बहुत महत्वपूर्ण है। इसके चलते प्लॉट वापस किए गए हैं।
धारवाड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाड ने कहा कि भाजपा ने ही प्लॉट आवंटित किए थे। प्लॉट वापस देने के लिए यू टर्न कहने का क्या मतलब है? प्लॉट वापस नहीं करने को लेकर क्या कोई कानून है।
उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या की पत्नी सार्वजनिक जीवन में नजर नहीं आई हैं। उनके खिलाफ लोकायुक्त और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच हो रही है। ईडी का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना भाजपा का राजनीतिक षडय़ंत्र है।
लाड ने कहा कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ा 8.5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। चुनावी बांड में भाजपा को 60 फीसदी चंदा मिला है। यह भाजपा का घोटाला है। इस मामले में ईडी ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया? केंद्र के 29 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और आपराधिक मामले हैं। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी मामला दर्ज है। इन सभी मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *