चंद्रशेखर के खिलाफ कैडर कंट्रोल के जरिए करेंगे कार्रवाईहुब्बल्ली में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने दी चेतावनी
कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के प्रयोग का मामला
हुब्बल्ली. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने चेतावनी दी है कि केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोकायुक्त एडीजीपी एम. चंद्रशेखर के खिलाफ कैडर कंट्रोल के जरिए कार्रवाई की जाएगी।
शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि किसी भी कारण से एक केंद्रीय मंत्री के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल एक जनप्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोकायुक्त एडीजीपी को सेवा आचरण नियम के बारे में जानकारी है तो वे तुरंत माफी मांगें।
उन्होंने कहा कि एचडी कुमारस्वामी ने कभी किसी के बारे में इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने इस अधिकारी के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है। कुमारस्वामी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना अधिकारी के अहंकार की पराकाष्ठा है और निकट भविष्य में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
जोशी ने कहा कि एक प्रतिनिधि के बारे में लोकायुक्त एडीजीपी ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, जो राज्य की कांग्रेस सरकार के प्रशासन का साक्ष्य है। यह कांग्रेस के लिए गले की फांस साबित होगा। यह इस बात का सबूत है कि कांग्रेस किस तरह के अधिकारियों को बढ़ावा दे रही है। यह सरकार राज्य में हमेशा नहीं रहेगी।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने लोकायुक्त एडीजीपी चंद्रशेखर को संभलकर बोलने और काम करने की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें सिद्धरामय्या
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि एफआईआर दर्ज हो गई है, इसलिए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को मैसूर दशहरा का उद्घाटन नहीं करना चाहिए, न ही किसी सरकारी दस्तावेज या आदेश पर हस्ताक्षर करना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कोर्ट के फैसले के बाद हमने कभी भी कांग्रेस की तरह व्यवहार नहीं किया। दशहरा एक पवित्र उत्सव है। दशहरा उद्घाटन ही नहीं, सिद्धरामय्या को कुछ भी नहीं करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *