राष्ट्रीय राजमार्ग-48 का काम तेज, जल्द मिलेगा सुगम आवागमनइरन्ना कडाडी।

संकेंश्वर बायपास से 40 किमी मार्ग 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री ने संसद में दी जानकारी

बेलगावी. जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के पुणे-बेंगलूरु खंड के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आई है और संकेंश्वर बायपास से लगभग 40 किलोमीटर का हिस्सा 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। यह जानकारी राज्यसभा सदस्य इरन्ना कडाडी ने दी।

संसद के बजट सत्र में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि संकेंश्वर बायपास से महाराष्ट्र सीमा तक 37.83 किमी लंबा खंड लगभग 78.10 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसके 31 अप्रेल 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बेलगावी-धारवाड़ खंड के 79.36 किमी लंबे मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यों को पूरा किया गया है और यह अब रखरखाव चरण में है। कित्तूर में पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए अलग-अलग अंडरपास बनाए गए हैं, जबकि संकेंश्वर में वाहन अंडरपास का काम पूरा हो चुका है, जिससे यातायात सुचारु हो गया है।

राजमार्ग विस्तार के लिए भूमि देने वाले किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया भी जारी है। बेलगावी-संकेंश्वर खंड में 102.73 करोड़ रुपए और संकेंश्वर-महाराष्ट्र सीमा खंड में 210.79 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।

यातायात दबाव कम करने के लिए हिरेबागेवाडी, हत्तरगी और कोगनोल्ली टोल प्लाजा पर उन्नत तकनीक और हाइब्रिड टोल कलेक्शन प्रणाली लागू की गई है। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर यात्रा अधिक तेज और सुगम होने की उम्मीद है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *