कांग्रेस युवा नेता की घर में घुसकर हत्याफैरोज पठाण।

चाकू से हमला कर फरार हुए हमलावर

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

26 अप्रेल को होने वाली थी शादी

हुब्बल्ली. धारवाड़ शहर के हाश्मी नगर (मालापुर क्षेत्र) में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना में कांग्रेस के युवा नेता फैरोज पठाण की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। वह अपने घर में मौजूद थे, तभी हमलावरों का गिरोह अंदर घुसा और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल फैरोज को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गए।

शादी की तैयारियों के बीच वारदात

फैरोज पठाण कांग्रेस के युवा इकाई में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी शादी आगामी 26 अप्रेल को तय थी और घर में पिछले कुछ दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच यह दुखद घटना होने से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही उपनगर और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए जाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *