मंत्री पद से इस्तीफा दे जमीर अहमद खानहुब्बल्ली में मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित कृत्रिम पैर लगाने के शिविर में भाग लेते विधायक महेश टेंगिनकाई।

विधायक टेंगिनकाई ने की मांग

हुब्बल्ली. विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, जिसका खुलासा कांग्रेस विधायकों ने किया है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को तुरंत मंत्री जमीर अहमद खान से इस्तीफा मांगना चाहिए।

शहर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए टेंगिनकाई नेे कहा कि यह साबित हो गया है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पूरे देश में सबसे भ्रष्ट है। विधायक बीआर पाटिल ने कहा है कि आवास विभाग बिना रिश्वत के घर नहीं दे रहा है। विधायक भरमगौड़ा कागे के आरोप इसकी पुष्टि करते हैं। आवास मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। या मुख्यमंत्री को इस्तीफा प्राप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से किसी भी विधायक को अनुदान नहीं दिया गया है। मैंने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। अब गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बयान दिया है कि राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है। वे इस विफलता के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय पर अनुदान देती है परन्तु राज्य में वित्तीय अनुशासन की कमी इस दिवालियापन का कारण है। इसके बावजूद सीएम झूठ बोल रहे हैं कि राज्य सरकार की वित्तीय व्यवस्था ठीक है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *