हिंदुस्तान जनता पार्टी ने की मांग
हुब्बल्ली. हिंदुस्तान जनता पार्टी की ओबीसी इकाई के राज्य उपाध्यक्ष राघवेंद्र कठारे ने कहा कि शहर के ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा की स्थापना प्रतिष्ठा और राजनीति का विषय बन गई है, जो निंदनीय है। इस संदर्भ में, निगम को वहां गणेश प्रतिमा स्थापित कर त्योहार मनाना चाहिए।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कठारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कुछ स्थानीय हिंदू नेता ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वे हिंदुओं के वोटों को आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन और हिंदुत्व का नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की जगह पर गणेशोत्सव मनाने की अनुमति देने का हम स्वागत करते हैं परन्तु पूर्व में तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान किसी ने भी आंदोलन क्यों नहीं किया। हम वहां गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने के लिए दस साल से संघर्ष कर रहे हैं। उस वक्त कोई भी भाजपा नेता आंदोलन के लिए नहीं आया था। उनमें अब हिंदुत्व फूट रहा है। आगामी वर्ष से महानगर निगम को ही वहां गणेश मूर्ति स्थापित करने का साहसिक निर्णय लेना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में संतोष मेहरवाड़े, संतोष बद्दी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *