मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया आश्वासन
कलबुर्गी.
एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासनिक मंजूरी के चलते महज आठ मंत्रियों की सरकार बनाई है। पूर्ण मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा और कल्याण कर्नाटक के लिए और तीन-चार मंत्री पद मिलेंगे।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खरगे ने संकेत दिया कि जातिवार प्रतिनिधित्व और छोटे समुदायों को प्राथमिकता देने के आधार पर उत्तर कर्नाटक और मुंबई कर्नाटक में भी मंत्री पदों की घोषणा की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही राज्य में लोगों से किए वादे के तहत सिद्धरामय्या के नेतृत्व वाली सरकार 5 प्रमुख वादों को पूरा करने के लिए प्राथमिक चरण की मंजूरी दी गई है। इसे जल्द ही कानून के तौर पर लागू किया जाएगा।

कलबुर्गी को क्या और भी मंत्री पद मिलेगा इस सवाल का जवाब देते हुए कि खरगे ने कहा कि सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए जाति के आधार पर मंत्री पद देने की मंशा होने से संभव है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सिद्धरामय्या के नेतृत्व वाली सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पहले ही पारित किए जा चुके हैं। इससे लोगों में उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि सिद्धरामय्या के नेतृत्व में अच्छे काम होंगे।

खरगे ने कहा कि राज्य में जीत कांग्रेस की नहीं, जनता की जीत है। इस चुनाव का आगामी लोकसभा चुनाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा इस बारे में स्पष्ट तौर पर बताना संभव नहीं है। संवाददाता सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदेव गुत्तेदार, राजगोपालरेड्डी मुदिराज आदि मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *