कलबुर्गी. जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत वी. गुरुकल ने शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की संगमेश्वर कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी की ओर से पैसे बांटने जा रहे दो लोगों का पीछा कर गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवूर के सदस्य कहे जाने वाले दो लोगों ने बीती रात 1 बजे स्ट्रीट लाइट बंद कर पैसे बांट रहे थे। पुलिस को बताए बिना ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
इससे हैरान-परेशान हुए दो लोगों ने कार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर फरार हो रहे थे। जिलाधिकारी ने इनका पीछा कर कार को सेंट्रल बस स्टैंड के समीप विद्या नगर के पास रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी के आने की खबर लगते ही एक व्यक्ति रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
जिलाधिकारी गुरुकर के कार रोकने के लिए कहने के बाद भी अनसुना कर तेज गति से ले गए कार के चालक को फटकार लगाने का दृश्य वीडियो में रिकार्ड हुआ है।
इक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस आयुक्त चेतन आर. ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से रात में पैसे बांटे जाने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी मौके पर चले गए थे। कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत की थी। अदालत की अनुमति मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी अल्लम प्रभु पाटिल, चित्तापुर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार प्रियांक खरगे ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *