श्रीराम की शोभा यात्रा में मुसलमानों ने बांटी शरबत
कलबुर्गी. धर्मों के बीच नफरत के बीज बोने वाले समाजकंटकों के बीच कलबुर्गी जिला समरसता की मिसान बना। राज्य भर में हिन्दू-मुसलमानों के आपसी भाईचारे को बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है। ऐसे में कलबुर्गी में मात्र नजारा कुछ और ही रहा।
श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में हिन्दू संगठनों की ओर से आयोजित श्रीराम की शोभायात्रा में मुसलमानों ने शरबत वितरित करने के जरिए भाईचारे की मिसाल पेश की। मुसलमानों ने इसी वर्ष शरबत वितरण नहीं किया है पिछले चार-पांच वर्षों से इसे जारी रखा है।
राम नवमी के उपलक्ष्य में शहर के आलंद चेकपोस्ट से धूमधाम से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान मार्ग मध्य खादरी चौक के पास शोभायात्रा में भाग लेने वाले राम भक्तों के लिए मुस्लिम बंधुओं ने शरबत, शीतल पेय की व्यवस्था की थी। शोभायात्रा में भाग लिए भक्तों ने शीतल पेय स्वीकार करने के जरिए अपनी प्यास बुझाई। साथ ही शीतल पेय की व्यवस्था करने वाले मुसलमान बंधुओं का आभार जताया।
वार्ड संख्या 10 के पूर्व पार्षद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी।
कलबुर्गी के आलंद चेकपोस्ट से 15 फीट ऊंची राम की मूर्ति की रैली निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्तों ने भाग लिया था। रामतीर्थ मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा चौक सर्कल तक निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिया घटना ना हो इसके लिए पुख्ता पुलिस बंदोबस्त किया गया था। शोभायात्रा में श्रीराम की मूर्ति के साथ हिन्दू कार्यकर्ता हर्ष, शिवु उप्पार का फोटो तथा दूसरी ओर पुनित राजकुमार, बिपिन रावत, लता मंगेशकर के फोटो आकर्षण का केंद्र रहे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *