उडुपी तालुक के केम्मन्नू नेजारू में हुई वारदात
उडुपी. तालुक के केम्मन्नू नेजारू में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई है। रविवार तड़के सामने आया यह जघन्य अपराध अब पूरे उडुपी जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मृतकों की पहचान नेजारू निवासी हसीना और उनके बच्चे अफनान (23), अयनाज (21) और असीम (14) के तौर पर की गई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सफेद शर्ट और सफेद मास्क पहनकर आए एक गंजे सिर वाले अज्ञात व्यक्ति ने इस कृत्य को अंजाम दिया। मालपे पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस को घर के हॉल, बेडरूम, किचन और बाथरूम के पास चाकू मारकर हत्या करने की हालत में शव मिले हैं। यह घटना मलपे थाना के नेजारू में हुई है, आरोपियों की तलाश के लिए उडुपी जिले के सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी की गई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ऑटोरिक्शे से आया था और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी दूसरे ऑटोरिक्शा से मौके से फरार हुआ है।

दोस्तों के साथ खेलकर आया ही था असीम

आठवीं में पढ़ने वाला असीम दोस्तों के साथ खेलकर नाश्ता करने घर आया था। तब तक आरोपी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। बाहर निकल रहे आरोपी ने घर में घुसते ही हॉल में बालक असीम के पेट में चाकू से वार कर दिया। घायल असीम की वहीं मौत हो गई।

छह दस्तों का गठन

पुलिस ने हत्या के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए 6 विशेष दस्तों का गठन किया है। परिवार आर्थिक रूप से प्रभावशाली है और पुलिस हत्या के पीछे के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना को रोकने आई हसीना की सास भी घायल हुईं है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है कि उनकी कमर में चाकू मारकर जान से मारने की कोशिश की गई। हसीना की सास ने हमलावर से बचकर शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई है। उडुपी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. के अरुण, डीएसपी दिनकर पी.के. घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में तेजी लाने का आदेश दिया है। पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर हैं, जिस घर में अपराध हुआ है, उसके आसपास के क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस आसपास मेटल डिटेक्टर से तलाशी ले रही है।

मेंगलूरु की फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *