कल्याण राज्य प्रगति पार्टी (केआरपीपी) के संस्थापक गाली जनार्दन रेड्डी

जनार्दन रेड्डी ने की कांग्रेस को समर्थन की घोषणा
कोप्पल.
जीत के बाद कल्याण राज्य प्रगति पार्टी (केआरपीपी) के संस्थापक गाली जनार्दन रेड्डी ने कहा कि बल्लारी से आए मुझे गंगावती के लोगों ने साथ दिया है। गंगावती में जीत का अंतर उम्मीद से कम रहा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेड्डी ने कहा कि भाजपा के अहंकार और कुशासन से हार गई। येडियूरप्पा की आंखों में आंसू निकाले और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया। सज्जन कहे जाने वाले शेट्टर को दूर रखा। मेरे जैसे लोगों को पार्टी से दूर रखा गया। भाजपा ने इसी वजह से सत्ता गंवाई है। अकेले बीएल संतोष को यहां जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उनका समर्थन करने वाले भी जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि वे बल्लारी में अपनी पत्नी की हार से दुखी हैं। वे केआरपीपी से अकेले विधानसभा में प्रवेश कर रहे हैं। आखिरी सांस तक केआरपीपी पार्टी को संगठित करेंगे। वे आगामी दिनों में पार्टी को सत्ता में लाएंगे। गंगावती में सांप्रदायिक भडक़ाऊ को मौका नहीं दिया जाएगा। वे कांग्रेस पार्टी की सरकार को का पूरा समर्थन देंगे। जनता ने एक ही पार्टी को बहुमत दिया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *