कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता एमपी रेणुकाचार्य।

दावणगेरे. भाजपा नेता एमपी रेणुकाचार्य ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।
नतीजों के बाद होन्नाली में अपने समर्थकों से बातचीत करते हुए रेणुकाचार्य ने कहा कि आगामी दिनों में वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसके लिए काम करेंगे।
उन्होंने अपने समर्थकों के सामने फूट-फूट कर रोते हुए कहा कि उन्होंने कोविड के दौरान अपनी जान की भी परवाह किए बिना काम किया है। बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। इसके बावजूद जनता ने हराया है परन्तु अब हारने के बाद मैं किसी को दोष नहीं दूंगा, मुझे लगता है कि मेरी हार का कारण मैं ही हूं। मुझे लगता है कि मतदाताओं को मुझ पर विश्वास नहीं था। अगर मैं जीत भी जाता तो नफरत की राजनीति नहीं करता।
रेणुकाचार्य के आवास के बाहर जमा प्रशंसकों ने उनका हौसला बढ़ाया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *