विधायक बालचंद्र जारकीहोली।
विधायक बालचंद्र जारकीहोली।

बालचंद्र जारकीहोली का विस्फोटक बयान
बेलगावी.
राज्य में दो राष्ट्रीय पार्टियों समेत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी जेडीएस विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही जोर-शोर से प्रचार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को जेडीएस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया है। कांग्रेस और भाजपा में सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में सीएम की कुर्सी के लिए जबरदस्त टक्कर है। पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने हाल ही में कहा था कि भाजपा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को सीएम बनाने का फैसला किया ह परन्तु भाजपा ने इससे इनकार किया था। अब केएमएफ के अध्यक्ष बालचंद्र जारकीहोली ने विस्फोटक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में इशारा कर दिया कि अगला सीएम कौन होगा।
नागानूर में वीरशैव लिंगायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए बालचंद्र जारकीहोली ने लिंगायत सीएम तुरुप का पत्ता इस्तेमाल किया है। यानी एक लिंगायत नेता के सीएम बनने का संकेत दिया है।

जारकीहोली के बयान के पीछे का राज
लिंगायत नेता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि के खिलाफ हो गए हैं। इस समय बालचंद्र जारकीहोली के बयान ने राज्य की राजनीति में जिज्ञासा पैदा कर दी है। भाजपा के खिलाफ हो चुके लिंगायत समुदाय को मनाने के लिए क्या ऐसा कहा? या फिर लिंगायत नेताओं के लिए वाकई सीएम की कुर्सी तय है या नहीं इस पर बहस हो छिड़ी हुई है।

बालचंद्र जारकीहोली ने क्या कहा?
उन्होंने विस्फोटक बयान दिया कि वीरशैव लिंगायत समाज का वोट बंटना नहीं चाहिए। कृपया अपना वोट किसी और पार्टी को न दें। क्योंकि सीएम का पद इतना आसान नहीं है। 6 करोड़ की आबादी में 224 लोगों का विधायक बनने का नसीब लिखा है, उसमें से 34 लोगों का मंत्री बनने का भाग्य भगवान ने लिखा है। इस 6 करोड़ आबादी में से किसी एक की ही सीएम बनने की किस्मत लिखी है। मुख्यमंत्री का पद वीरशैव लिंगायत समाज के हाथ में है।

लिंगायत समुदाय से अपील
जारकीहोली ने राज्य के सभी लिंगायत समुदाय से अनुरोध किया कि आप लोग चाहें तो 2023 में फिर से लिंगायत समुदाय के लिए सीएम पद रहेगा। वे अपने मतों को विभाजित न करें, वे सभी भाजपा को वोट दें।

सीएम पद न गंवाएं
बालचंद्र जारकीहोली ने कहा कि 2023 में फिर भाजपा की सरकार आएगी, इस राज्य में फिर से लिंगायत सीएम बनेंगे। कृपया इस अवसर को नहीं गंवाना चाहिए। अगर आपका आशीर्वाद रहा तो अगले पांच साल के लिए वीरशैव लिंगायत को सीएम बनने का मौका है। उन्हें अपने समाज का सीएम बनने का मौका नहीं गंवाना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *