हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम का 1,595.47 करोड़ रुपए का बजट पेशमहापौर ज्योति पाटिल को बजट सौंपतीं कर निर्धारण, वित्त और अपील स्थायी समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी वंटमुरी।

नए कर नहीं लगाए गए; वार्ड विकास, निरंतर जल आपूर्ति और कर्मियों के कल्याण पर जोर

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम की सत्तारूढ़ भाजपा ने वर्ष 2026-27 के लिए 1,595.47 करोड़ रुपए का बजट सोमवार को पेश किया। कर निर्धारण, वित्त और अपील स्थायी समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी वंटमुरी ने ‘स्वावलंबी और सुदृढ़ विकास की ओर पालिका’ के नारे के साथ सात सूत्रीय कार्यक्रम के आधार पर बजट प्रस्तुत किया।

बजट में जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित संपत्ति सर्वे के माध्यम से निगम की आय बढ़ाने, सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, नगर कर्मियों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन तथा निरंतर पेयजल आपूर्ति जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

‘वार्ड विकास योजना’ के तहत प्रत्येक वार्ड के लिए 1.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कित्तूर रानी चन्नम्मा प्रतिमा उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपए, चिटगुप्पी अस्पताल के रखरखाव के लिए 5.42 करोड़ रुपए, निगर निगम क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 11 करोड़ ररुपए और ‘कल्याण कार्यक्रम’ के तहत पिंक ई-ऑटो योजना के लिए 4.10 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है।

पिछले वर्ष नगर निगम ने 1,512.67 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इस वर्ष 41.17 लाख रुपए की बचत के साथ बिना कोई नया कर लगाए बजट प्रस्तुत किया गया है। यह लगातार चौथी बार है जब नगर निगम का बजट 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का रहा है।

नगर निगम ने जीआईएस आधारित सर्वे के माध्यम से संपत्ति कर दायरे में नए भवन शामिल कर 333 करोड़ रुपए आय की उम्मीद जताई है। इसके लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही 2013 से लंबित 2,745 लीज संपत्तियों से 8 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा गया है।

लगभग 45 मिनट तक बजट पढऩे के बाद मीनाक्षी वंटमुरी ने महापौर ज्योति पाटिल को बजट सौंपा। विपक्ष के कुछ आपत्तियों के बावजूद सदन ने बजट को मंजूरी दे दी।

…….

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम बजट 2026-27 (संक्षेप में)

कुल बजट – 1,595.47 करोड़ रुपए
कुल संभावित आय – 1,603.26 करोड़ रुपए

आय के प्रमुख स्रोत

अनुदान व विभिन्न निधियां – 705.92 करोड़ रुपए (44 प्रतिशत)
कर राजस्व – 435.08 करोड़ रुपए (27 प्रतिशत)
गैर-कर राजस्व – 332.91 करोड़ रुपए (21 प्रतिशत)
संपत्तियों की बिक्री से आय – 111 करोड़ रुपए (7 प्रतिशत)
प्रारंभिक शेष राशि – 68.81 करोड़ (5 प्रतिशत)
अन्य स्रोत – 17.25 करोड़ रुपए (1 प्रतिशत)

प्रमुख व्यय मद

बुनियादी ढांचा विकास – 1,057.50 करोड़ रुपए (66 प्रतिशत)
सामान्य प्रशासनिक खर्च – 245.43 करोड़ रुपए (15 प्रतिशत)
राजस्व व्यय – 156.78 करोड रुपए (10 प्रतिशत)
जल आपूर्ति, बिजली व पूंजीगत कार्य – 100 करोड़ रुपए (6 प्रतिशत)
स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य कल्याण योजनाएं – 15.83 करोड़ रुपए (1 प्रतिशत)
अन्य खर्च – 19.50 करोड़ रुपए (1 प्रतिशत)
पिछले वर्ष का बजट (2025-26) – 1,512.67 करोड़ रुपए
इस वर्ष बढ़ोतरी – 30.78 करोड़ रुपए अधिक।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *