बेलगावी-बैलहोंगल में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारेंबेलगावी के पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार।

अफवाह से मचा हडक़ंप

ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका से फैली अफवाह

जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने से कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म

बेलगावी/बैलहोंगल. पेट्रोल और डीजल की कथित कमी को लेकर फैली अफवाह ने बेलगावी शहर सहित जिले के कई हिस्सों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सोमवार शाम से ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े, जिसके चलते कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं।

कॉलिज रोड, केएलई रोड, कृष्णदेवराय सर्कल, क्लब रोड, बस स्टैंड और बॉक्साइट रोड समेत शहर के प्रमुख पंपों पर रात के समय ही “पेट्रोल खत्म” के बोर्ड लगाने पड़े। पंप कर्मचारियों के अनुसार, लोगों द्वारा आवश्यकता से अधिक ईंधन भरवाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

बुधवार सुबह भी हालात सामान्य नहीं हो सके और पंपों के सामने सैकड़ों वाहन कतार में खड़े नजर आए। हालांकि आपूर्ति जारी रहने के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई।

इधर बैलहोंगल में स्थिति और अधिक तनावपूर्ण रही। मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच संभावित युद्ध को लेकर “आगे पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा” जैसी अफवाहें तेजी से फैल गईं। इससे घबराए लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े।

शहर के प्रमुख छह पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। कुछ पंपों पर अत्यधिक मांग के चलते स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जिससे लोगों में और ज्यादा डर फैल गया।

पंप मालिकों के लिए भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती बन गया, वहीं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई।

पेट्रोल पंप संचालकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक, जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *