गदग में ‘साइबर पीस यात्रा’ से डिजिटल सुरक्षा का संदेशगदग में ‘साइबर पीस यात्रा’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए जीतो के सदस्य।

जीतो लेडीज विंग का जागरूकता अभियान

220 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

डीवाईएसपी मंतोष सज्जन ने दिए व्यावहारिक सुझाव

गदग. जीतो गदग लेडीज विंग की ओर से जीतो हुब्बल्ली चैप्टर की पहल के अंतर्गत मनोरमा कॉलेज, गदग में “साइबर पीस यात्रा” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों में डिजिटल एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम में 220 से अधिक प्रतिभागियों छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और जीतो सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह सत्र अत्यंत प्रभावशाली और ज्ञानवर्धक बन गया।

मुख्य वक्ता डीवाईएसपी (साइबर क्राइम) मंतोष इरप्पा सज्जन ने बढ़ते साइबर अपराधों, वास्तविक जीवन के मामलों और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध ऐप्स से दूर रहना बेहद जरूरी है।

जीतो गदग लेडीज विंग की अध्यक्ष स्वीटी भंसाली ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्य अतिथि, मनोरमा कॉलेज के प्राचार्य, प्रशासनिक समिति और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से चेयरमैन एन.एम. कुदतरकर, सचिव एम.एम. कुदतरकर और कोषाध्यक्ष एस.एम. कुदतरकर के सहयोग को सराहा।

इस अवसर पर जीतो गदग लेडीज विंग की अध्यक्ष स्वीटी भंसाली के साथ इंदिरा बागमार, प्रीति ओसवाल, जितेंद्र जिरावाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *