बीदर-बेंगलूरु आर्थिक गलियारे की मांग, केंद्र को लिखा पत्रबीदर-बेंगलूरु आर्थिक गलियारा (सांकेतिक चित्र)।

424 किलोमीटर लंबे गलियारे को चार लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग

8,350 करोड़ रुपए की प्रस्तावित परियोजना

बीदर। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र को राजधानी बेंगलूरु से बेहतर सडक़ संपर्क उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने बीदर-बेंगलूरु मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित करने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर परियोजना पर ध्यान देने का आग्रह किया गया है।

बीदर से बल्लारी तक कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में चार लेन का एक भी राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं होने के कारण लंबे समय से इस क्षेत्र में बेहतर सडक़ संपर्क की मांग उठ रही है। अब राज्य सरकार ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए केंद्र से परियोजना को मंजूरी देने की अपील की है।

424 किलोमीटर लंबा होगा आर्थिक गलियारा

प्रस्तावित आर्थिक गलियारा करीब 424 किलोमीटर लंबा होगा। यह बीदर के निकट तेलंगाना के जहीराबाद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-65 को कर्नाटक के बल्लारी में बूदुगुंपा क्रॉस स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-50 से जोड़ेगा। इससे कल्याण कर्नाटक का बेंगलूरु और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से सीधा संपर्क मजबूत होगा।

इस परियोजना के तहत अधिकांश मौजूदा सडक़ों को उन्नत कर चार लेन में विकसित किया जाएगा। इसमें 223 किलोमीटर का मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग, कर्नाटक क्षेत्र के 45 किलोमीटर के राज्य राजमार्ग और तेलंगाना के 19 किलोमीटर के मार्ग को शामिल किया गया है। जरूरत के अनुसार बाईपास और अन्य सडक़ सुधार कार्य भी किए जाएंगे।

8,350 करोड़ रुपए की परियोजना

प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना पर जीएसटी के अतिरिक्त करीब 8,350 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मौजूदा 30 मीटर चौड़ी सडक़ को 45 मीटर तक विस्तारित करने की जरूरत होगी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि अधिग्रहण करना पड़ेगा।

परियोजना में पुल, रेलवे ओवरब्रिज और सडक़ सुरक्षा से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। कल्याण कर्नाटक क्षेत्रीय विकास बोर्ड (केकेआरडीबी) ने हाल ही में प्रस्ताव पारित कर केंद्र से इस परियोजना को मंजूरी देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के तहत काम शुरू करने का आग्रह किया है।

केंद्र से ये मांगें

– बीदर-बेंगलूरु मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए।
– सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत इसे आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किया जाए।
– उपलब्ध 30 मीटर भूमि के भीतर चरणबद्ध तरीके से सडक़ को चार लेन का बनाया जाए।
– भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट की जल्द समीक्षा करे।
– परियोजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए वरिष्ठ नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

इन शहरों और जिलों को होगा लाभ

यह गलियारा जहीराबाद, बीदर, कलबुर्गी, जेवरगी, शाहपुर, लिंगसुगूर, सिंधनूर और गंगावती जैसे प्रमुख शहरों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा कृषि केंद्रों को जोड़ेगा।

परियोजना से कल्याण कर्नाटक के पांच जिलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही रायचूर और यादगीर के आकांक्षी जिलों को भी बेहतर सडक़ संपर्क मिलेगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों, कृषि कारोबार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सकता है। बेंगलूरु तक यात्रा भी अधिक सुगम और तेज होने की उम्मीद है।

मंत्री प्रियांक खरगे और अजय सिंह ने भी बीदर-बेंगलूरु आर्थिक गलियारे के निर्माण के लिए केंद्र से सहयोग देने की मांग उठाई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *