मामला दर्ज होते ही लेखक रवि हंज से हत्या संबंधी बयान पर मांगी माफी
बेलगावी। लेखक रवि हंज की हत्या करने वाले को व्यक्तिगत रूप से पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा करने वाले अथणी के लिंगायत नेता प्रकाश महाजन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद महाजन ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली।
बेलगावी जिले के अथणी स्थित बसव सर्कल में 21 नवंबर, शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रकाश महाजन ने यह विवादित घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सभी बसव भक्तों को एकजुट होना चाहिए। यदि कोई रवि हंज की हत्या करता है तो मुझे फोन करे, मैं व्यक्तिगत रूप से पांच लाख रुपए दूंगा।
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों ने लेखक की हत्या के लिए इनाम घोषित करने का विरोध किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर शिकायत दर्ज की और प्रकाश महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद महाजन ने अपने बयान के लिए माफी मांगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

