स्कूटी में छिपा नाग, समय रहते सुरक्षित रेस्क्यूस्कूटी में छिपा नाग को सुरक्षित रेस्क्यू करते जानेमाने सर्प संरक्षक स्नेक किरण।

कार्यालय परिसर में मची अफरा-तफरी

शिवमोग्गा. शहर में उस समय हडक़ंप मच गया जब जल मंडल कार्यालय परिसर में खड़ी एक स्कूटी के अंदर से नाग (कोबरा) निकलने की सूचना मिली। यह घटना केईबी सर्कल स्थित जल मंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को सामने आई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी कार्यालय के एक कर्मचारी की थी, जिसे परिसर में खड़ा किया गया था। पिछले कुछ दिनों से कार्यालय के आसपास एक सांप के देखे जाने की बात कर्मचारी आपस में कर रहे थे। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने देखा कि एक सांप स्कूटी के अंदर घुस गया है, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जानेमाने सर्प संरक्षक ‘स्नेक किरण’ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक जांच शुरू की। काफी प्रयास के बाद उन्होंने स्कूटी के फुटबोर्ड के नीचे छिपे लगभग 2 फीट लंबे नाग को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप स्कूटी के अंदर छिपा हुआ था, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते रेस्क्यू होने से सभी ने राहत की सांस ली।

स्नेक किरण ने बताया कि गर्मी के मौसम में सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में ऐसे स्थानों में घुस जाते हैं। लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ऐसे मामलों में खुद प्रयास करने के बजाय विशेषज्ञों को ही बुलाना चाहिए।

रेस्क्यू के बाद नाग को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *