जिला स्तरीय मंदिर अधिवेशन संपन्नहुब्बल्ली के शंकर सदन मंगल कार्यालय में उत्तर कन्नड़ वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मंदिर अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि।

धर्मशिक्षा पर दिया गया जोर

समाज में बढ़ती चुनौतियों पर चिंता

मंदिरों के माध्यम से जागरूकता और संगठन की अपील

हुब्बल्ली. शहर के शंकर सदन मंगल कार्यालय में उत्तर कन्नड़ वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मंदिर अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

धर्मशिक्षा की आवश्यकता पर बल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक मंदिर महासंघ के संयोजक मोहन गौड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिनका प्रमुख कारण धर्मशिक्षा का अभाव है। मंदिरों में धर्मशिक्षा प्रारंभ करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और लोग अपनी परंपराओं से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि संगठन आगामी एक महीने में 100 से अधिक मंदिरों में वस्त्र संहिता लागू करने और 20 से अधिक मंदिरों में धर्मशिक्षा वर्ग शुरू करने का लक्ष्य रखता है।

परंपरागत विधि से हुआ शुभारंभ

अधिवेशन का शुभारंभ शंखनाद, वेद मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिससे कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

एकता और संरक्षण पर जोर

महानगर निगम पार्षद राजन्ना कोरवी ने कहा कि मंदिरों का महत्व अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें केवल कठिन समय में ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से मंदिरों से जुडऩा चाहिए और उनके संरक्षण के लिए एकजुट होना चाहिए।

कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा

हाईकोर्ट अधिवक्ता नारायण याजी ने मंदिरों की कानूनी सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि चन्नवीर मुंगरवाड़ी ने मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने में भक्तों की जिम्मेदारी को रेखांकित किया।
राज्य समन्वयक गुरुप्रसाद गौड़ा ने धार्मिक स्थलों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर जानकारी दी, वहीं महादेव सागरकर ने मंदिरों के माध्यम से सामाजिक संगठन को मजबूत करने के उपाय बताए।

प्रमुख प्रस्ताव पारित

अधिवेशन के अंत में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें मंदिरों के प्रबंधन, संरक्षण, अतिक्रमण हटाने, धार्मिक स्थलों के आसपास अनुशासन बनाए रखने और निधियों के उपयोग से संबंधित मुद्दे शामिल रहे।

कार्यक्रम में विनायक आकलवाड़ी, प्रभुराजिव लोचनदास, शांतण्णा कडिवाल, मल्लिकार्जुन संतोजी, कृष्णा पवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *