केंद्रीय मंत्री जोशी ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
हुब्बल्ली.
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर जुड़वां शहर के सभी इलाकों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति करनी चाहिए। तीन दिनों में पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं रखने पर एलएंडटी कंपनी और महानगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर के चिटगुप्पी अस्पताल परिसर स्थित अपने कार्यालय में महानगर निगम और एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि सप्ताह में दो बार की जाने वाली पेयजल आपूर्ति अब हर 10, 12 दिन में एक बार की जा रही है। यह समस्या दो महीने पुरानी है और रोजाना सैकड़ों शिकायतें आ रही हैं। पीने के पानी के लिए संघर्ष की स्थिति के बावजूद, अधिकारी समाधान खोजने में उपेक्षा कर रहे हैं, उचित नहीं है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मालाप्रभा जलाशय में जुड़वां में आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त पानी है। जलापूर्ति के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीक और सामग्री भी उपलब्ध है। ओल्ड हुब्बल्ली, बंकापुर चौक, इस्लामपुर, दजीबानपेट, नेहरू नगर, गोकुल रोड और धारवाड़ में मदिहाल, सवदत्ती रोड सहित कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति अपर्याप्त है। पर्याप्त जल आपूर्ति और रखरखाव की जि मेदारी जलमंडल से एलएंडटी कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी की लापरवाही से जनता को परेशानी हो रही है। एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करना चाहिए।
महानगर निगम आयुक्त बी. गोपालकृष्ण को निर्देश देते हुए जोशी ने कहा कि एलएंडटी के अधिकारियों को पाइपलाइन किस भाग में बिछाई गई है इसकी कोई जानकारी नहीं है। पानी रिसाव होने पर वॉल्व को कहां बंद करना चाहिए इसका भी पता नहीं है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है। जल बोर्ड के कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति कर पेश आई समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। उनकी भर्ती प्रक्रिया को सरल करना चाहिए।
बैठक में विधायक महेश टेंगिनकाई, महापौर ईरेश अंचटगेरी, उपमहौपौर उमा मुकुंद, पार्षद तिप्पन्ना मज्जगी, रूपा शेट्टी, ईश्वर गौड़ा पाटिल, शिवु मेणसिनकाई, बीरप्पा खांडेकर, महानगर निगम आयुक्त बी. गोपालकृष्ण, स्मार्ट सिटी की प्रबंध निदेशक प्रियांग आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *