दोनों मोटर खराब होने से इलकल, हुनगुंद और कुष्टगी में पेयजल संकट
अस्थायी मोटर से आपूर्ति बहाल करने की कोशिश
इलकल (बागलकोट)। आलमट्टी जलाशय से इलकल, हुनगुंद और कुष्टगी को होने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले 15 दिनों से बाधित है। जॉकवेल की दोनों मोटर खराब होने से तीनों क्षेत्रों में जलसंकट गहरा गया है।
वर्ष 2014 से तीनों क्षेत्रों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना संचालित है। जॉकवेल की एक मोटर तीन महीने पहले खराब हो गई थी, जबकि दूसरी मोटर 15 दिन पहले बंद हो गई।
मंत्री विजयानंद काशप्पनवर ने जिलाधिकारी संगप्पा, नगरसभा आयुक्त श्रीनिवास जाधव और जलापूर्ति एवं जल निकासी मंडल के अधिकारियों के साथ जॉकवेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि अस्थायी मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी समस्या की पुनरावृत्ति रोकने और स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। शनिवार से शहर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति शुरू होने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के अनुसार, एकाध दिनों में सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

