सिवांची स्नेह मिलन में प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मानसिवांची स्नेह मिलन समारोह में मंच पर उपस्थित पदाधिकारी।

23वें समारोह में रामेश बाफना को ‘सिवांची रत्न’ सम्मान

मेधावी विद्यार्थियों और नवदंपतियों का भी अभिनंदन

हुब्बल्ली। श्री सिवांची ओसवाल जैन संघ और सिवांची जैन युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को 23वां सिवांची स्नेह मिलन समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। गब्बूर रोड-कुशलनगर स्थित सिवांची भवन में आयोजित समारोह में समाज की प्रतिभाओं, वरिष्ठजनों और नवविवाहित जोड़ों का सम्मान किया गया।

समारोह में रामेश वागमल बाफना को उनकी समाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक क्षेत्र में की गई प्रगति और कार्यों समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए चतुर्थ ‘सिवांची रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिक मुकंचंद गोलेचा, मदनलाल श्रीश्रीमाल, मोहनलाल बाफना, उमेदराज चोपड़ा और अमृतलाल छजेड़ को तिलक, माला, शॉल, साफा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सिवांची स्नेह मिलन में प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान
रामेश बाफना को ‘सिवांची रत्न’ से सम्मानित करते हुए श्री सिवांची ओसवाल जैन संघ पदाधिकारी।

सिवांची स्नेह मिलन में प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान

शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र दिए गए। पीयूसी में मोक्ष जैन (98.17 प्रतिशत), श्रेयांस जैन (96.33 प्रतिशत) और नीव जैन (95.30 प्रतिशत), जबकि एसएसएलसी में आरुष जिनदत्त ओस्तवाल (95 प्रतिशत) और प्रीतम बागरेचा (93 प्रतिशत) सहित अन्य मेधावियों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद सिवांची ध्वज का लोकार्पण और ध्वज मार्च निकाला गया। दीप प्रज्वलन के बाद पूर्व अध्यक्षों का सम्मान हुआ। दोपहर में लाभार्थी परिवार का स्वागत किया गया। शाम को समूह नृत्य प्रतियोगिता, नवदंपतियों के खेल तथा युवा संगठन, विभिन्न समितियों और सेवा सहयोगियों का सम्मान समारोह का हिस्सा रहा। पुणे के तरुण मोदी ने मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष अशोक कानुंगा, सचिव गौतम बाफना, भवन समिति अध्यक्ष बाबूलाल पारेख, युवा अध्यक्ष मनोज बागरेचा, महिला मंडल अध्यक्ष नीतू एस. कोठारी और समारोह अध्यक्ष चेतन भंडारी ने विचार व्यक्त किए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *