मुंडाजे में यात्रियों के लिए बना ‘टीन शेड’ बना चिंता का कारणमुंडाजे में यात्रियों के लिए बना ‘टीन शेड’।

तेज हवा में उडऩे का डर, बारिश से बचाव के बजाय हादसे की आशंका

बेल्तंगडी (दक्षिण कन्नड़). यात्रियों को बारिश, धूप और तेज हवा से बचाने के लिए बनाए जाने वाले बस स्टॉप ही अब लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। मुंडाजे हाईवे किनारे बनाए गए नए यात्री प्रतीक्षालयों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुराने बस शेल्टर हटाकर उनकी जगह जल्दबाजी में टीन शीट से बने अस्थायी ढांचे खड़े कर दिए गए हैं, जो तेज हवा में कभी भी उड़ सकते हैं। लोगों का कहना है कि ये प्रतीक्षालय यात्रियों की सुविधा से ज्यादा “औपचारिकता” निभाने के लिए बनाए गए प्रतीत होते हैं।

बारिश और तेज हवा में खतरे की आशंका

मुंडाजे क्षेत्र वन क्षेत्र के समीप होने के कारण यहां भारी बारिश और तेज हवाएं आम बात हैं। ऐसे में यात्रियों को डर है कि तेज आंधी आने पर टीन की चादरें उडक़र लोगों पर गिर सकती हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

सामंतडका बालक छात्रावास के पास सडक़ मोड़ पर पहले बना यात्री शेड भी हटाया जा चुका है। वहां अब तक नया शेड नहीं बनाया गया है, जिससे यात्रियों को धूप और बारिश में खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है।

छोटा शेड, यात्रियों को नहीं मिल रही जगह

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले वाले बस स्टॉप का उपयोग स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में करते थे। नया शेड इतना छोटा है कि उसमें मुश्किल से चार लोग बैठ सकते हैं, जबकि बाकी यात्रियों को बाहर खड़ा रहना पड़ता है।

मजबूत और स्थायी बस स्टॉप की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और स्थायी बस प्रतीक्षालय बनाए जाएं। मानसून तेज होने से पहले अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करना चाहिए।

इस संबंध में हाईवे विभाग के सहायक अभियंता गुरु प्रसाद ने कहा कि मुंडाजे में बनाए जा रहे बस शेल्टर का कुछ काम अभी बाकी है। गुणवत्ता को लेकर चर्चा हो रही है और जांच के बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *