अमीर युवकों को बनाते थे निशाना
महिला के जरिए दोस्ती कर सुनसान जगह बुलाते, फिर करते लूटपाट
10.20 लाख रुपए के आभूषण बरामद
दावणगेरे. जिले में सामने आए दो अलग-अलग आपराधिक मामलों ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। एक ओर पुलिस ने अमीर युवकों को फंसाकर लूटपाट करने वाले हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
हनीट्रैप मामले में पंचमी (34), जगदीश (35), गंगा मल्लेश नायक (25) और वेंकटेश (30) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पहले संपन्न परिवारों के युवकों को निशाना बनाता था। गिरोह की सदस्य पंचमी सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से युवकों से दोस्ती करती थी। इसके बाद उन्हें हरिहर तालुक के शिवनहल्ली रोड स्थित सुनसान इलाके में बुलाया जाता था।
जैसे ही युवक वहां पहुंचता, पहले से घात लगाए बैठे अन्य आरोपी अचानक हमला कर देते और उसके सोने के आभूषण तथा कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते।
दावणगेरे ग्रामीण पुलिस थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10.20 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है।
पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह कई अन्य युवकों को भी इसी तरह फंसा चुका है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीडि़तों की जानकारी जुटा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

