मेंगलूरु. शहर के कुंटिकान क्षेत्र स्थित एक मार्ट में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भवन की लिफ्ट में फंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बेल्तंगडी तालुक के पूंजकेरे निवासी नौफल (28) के तौर पर की गई है। नौफल रोज की तरह काम के सिलसिले में मार्ट पहुंचे थे, तभी यह हादसा हुआ।
तकनीकी खराबी के कारण फंसी लिफ्ट
प्राथमिक जानकारी के अनुसार भवन की पहली और दूसरी मंजिल के बीच लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अटक गई थी। इसी दौरान नौफल लिफ्ट के अंदर फंस गए। यह देख उनके सहकर्मी तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
सहकर्मी नौफल को बाहर निकालने के लिए उनका हाथ पकडक़र खींच रहे थे। इसी बीच अचानक लिफ्ट दोबारा चलने लगी। इससे नौफल लिफ्ट और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
यह हादसा उर्वा पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

