1.15 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और वाहन बरामद
हुब्बल्ली. हुब्बली ग्रामीण थाना क्षेत्र के किरेसूर गांव तथा हावेरी जिले के हानगल थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.15 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक वाहन बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवराज हनमंतप्पा और अशोक उर्फ रमेश शिवप्पा कोंचिकोरवर के तौर पर की गई है। शिवराज बालेहोसूर गांव का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी सिंधनूर तालुक के अंबामठ का रहने वाला बताया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने बताया कि आरोपियों से 310 ग्राम सोने के आभूषण, 26 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा तेलंगाना राज्य से चोरी किया गया वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
