चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

हक्कीपिक्की कॉलोनी में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज

चिक्कमगलूरु. ग्रामीण थाना क्षेत्र के मल्लेनहल्ली के पास स्थित हक्कीपिक्की कॉलोनी में बाल विवाह रोकने पहुंची अधिकारियों और पुलिस टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम बाल विवाह की सूचना पर मौके पर पहुंची थी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, मल्लेनहल्ली पीडीओ और अन्य कर्मचारी बाल विवाह रुकवाने के लिए कॉलोनी पहुंचे थे। वहां भीड़ जमा होने और तनाव बढऩे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिए ग्रामीण थाने के सब इंस्पेक्टर रघुनाथ एस.वी. तथा पुलिस वाहन चालक सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों द्वारा लोगों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी जा रही थी, तभी वहां मौजूद सचिन नामक युवक ने अचानक सब इंस्पेक्टर रघुनाथ को धक्का देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। बीच-बचाव करने आए पुलिस चालक सुनील कुमार पर भी उसने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उनके चेहरे और शरीर पर मारपीट की तथा पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगडऩे से गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। घायल पुलिसकर्मी सुनील कुमार का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *