उडुपी जिले के कापू तालुक में दर्दनाक सडक़ हादसा
उडुपी. जिले के कापू तालुक के पनियूरु में मंगलवार तडक़े हुए सडक़ हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान पनियूरु सेंटर निवासी कृष्ण मूल्या (22) के तौर पर की गई है। युवक दूध खरीदने के लिए पनियूरु आया था। वापस घर लौटते समय उसकी स्कूटी सामने से आ रहे पानी के टैंकर से टकरा गई।
पानी का टैंकर कंचुगर रोड की ओर मुडऩे के लिए दाईं तरफ मुड़ा था। इसी दौरान स्कूटी सीधे टैंकर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सडक़ पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। वह खून से लथपथ हालत में सडक़ पर पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एसडीपीआई एंबुलेंस की सहायता से, जल्लू उर्फ जलालुद्दीन के नेतृत्व में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पडुबिद्री पुलिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
