अचानक बढ़े पानी और नद्री की लहरों में बहा परिवार, दो लापता; मुख्यमंत्री ने जताया शोक
को 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
कारवार. उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुक में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शिराली के तट्टी हक्कलु क्षेत्र में सीप एकत्र करने नदी में उतरे एक ही परिवार के 12 लोग तेज जलप्रवाह की चपेट में आ गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। दो महिलाओं समेत चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पाडुशिराली और आसपास के क्षेत्रों के लोग रोज की तरह वेण्कटापुर नदी किनारे सीप इक_ा करने गए थे। देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान ऊंची लहरों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और कई लोग बह गए।
मृतकों की पहचान लक्ष्मी महादेव नायक (42), उमेश नायक (30), लक्ष्मी नायक (30), लक्ष्मी अण्णप्पा नायक (60), लक्ष्मी शिवराम नायक (49), ज्योति नागप्पा नायक (34), मालती नायक (38) और मास्तम्मा नायक के तौर पर की गई है। सभी शव अल्वेकोडी क्षेत्र में बरामद किए गए।

दो लोग अब भी लापता
घटना में नागरत्ना और महादेवी नामक दो महिलाएं किसी तरह बच गईं। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए मणिपाल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और राहत दल लापता लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।
घटनास्थल पर भटकल ग्रामीण पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भटकल तालुक अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही लापता लोगों की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना भी की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

