भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक नेताओं को दिए दो अहम संदेश : बालचंद्र जारकीहोलीबालचंद्र जारकीहोली।

नितिन नबीन की बैठक के बाद बोले विधायक

पार्टी में गुटबाजी होगी कम, 2028 चुनाव की तैयारी शुरू

बेंगलूरु. भाजपा विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कर्नाटक भाजपा नेताओं को संगठन और अनुशासन को लेकर दो महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं।

बेंगलूरु में रविवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती, आगामी रणनीति और 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बालचंद्र जारकीहोली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुत प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन किया और पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि आंतरिक विवादों को खत्म कर संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने सूक्ष्म रूप से दो अहम बातें कही हैं। किसे क्या समझाना था, वह सबको समझ आ गया है। अब पार्टी के भीतर की गुटबाजी और विवाद कम होंगे तथा सभी नेता संगठन के लिए मिलकर काम करेंगे।

जारकीहोली ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में कर्नाटक में भाजपा का भविष्य मजबूत रहेगा और पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में जीत का सपना देख रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से राज्य इकाई को नई ऊर्जा मिलेगी।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येडियूरप्पा, केंद्रीय मंत्री पल्हाद जोशी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल, सह-प्रभारी पी. सुधाकर रेड्डी, विपक्ष के नेता आर. अशोक, विधान परिषद विपक्ष नेता छलवादी नारायणस्वामी, डी.वी. सदानंद गौड़ा, गोविंद कारजोल, नलिन कुमार कटील और सी.टी. रवि सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

उधर, प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलनों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *