विधायक भरत शेट्टी ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को सौंपा ज्ञापन
मेंगलूरु. विधायक डॉ. भरत शेट्टी ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) का एनएमडीसी लिमिटेड में विलय करने की मांग की है।
बेंगलूरु में मंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि केआईओसीएल खनन अनुमति नहीं मिलने के कारण गंभीर संकट का सामना कर रही है। इससे कंपनी की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य सरकार पर खनन अनुमति देने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि यदि केआईओसीएल का एनएमडीसी में विलय किया जाता है तो इससे कंपनी के पुनरुद्धार के साथ-साथ तटीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।
भरत शेट्टी ने दक्षिण कन्नड़ जिले में नए उद्योग स्थापित करने, निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की भी मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जिले का दौरा कर स्थानीय औद्योगिक समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने का निमंत्रण दिया।
बैठक में जिले की अन्य औद्योगिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई और मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

