पत्नी के साथ ताजमहल का भी किया दौरा
राजस्थानी संस्कृति से हुए प्रभावित
जयपुर. चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को अपनी पत्नी जीनैट रुबियो के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित विश्वप्रसिद्ध अंबर किला का दौरा किया।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे रुबियो दंपति का पारंपरिक राजस्थानी शैली में भव्य स्वागत किया गया। 16वीं शताब्दी में राजा मानसिंह द्वारा निर्मित इस ऐतिहासिक किले की भव्य वास्तुकला देखकर दंपति काफी प्रभावित नजर आए।
दौरे के दौरान उन्होंने राजस्थान के प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘कच्ची घोड़ी’ और ‘घूमर’ का आनंद लिया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को देखते हुए किले और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
जयपुर पहुंचने से पहले रुबियो दंपति ने आगरा स्थित ताजमहल का भी भ्रमण किया। ताजमहल की खूबसूरती की सराहना करते हुए मार्को रुबियो ने इसे “दुनिया की सबसे सुंदर प्रेम धरोहरों में से एक” बताया।
भारत दौरे के दौरान वे मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

