भटकल हादसे पर सांसद कागेरी ने जताया गहरा शोकसांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी

एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत को बताया हृदयविदारक, पीएम राहत कोष से सहायता दिलाने का भरोसा

कारवार/सिरसी (उत्तर कन्नड़). भटकल के निकट तट्टेहक्कलु समुद्र तट पर सींप एकत्र करने गए एक ही परिवार के आठ लोगों की पानी में डूबने से हुई मौत पर उत्तर कन्नड़ के सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सांसद ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक घटना है। एक ही परिवार के आठ लोगों की असामयिक मृत्यु ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि परिवार ने अपने प्रियजनों को खोकर जो पीड़ा झेली है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

सांसद कागेरी ने आश्वासन दिया कि पीडि़त परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अधिकतम संभव आर्थिक सहायता दिलाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों से तत्काल बातचीत कर राहत राशि मंजूर कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *