पत्नी, अभिनेता और कारोबारी साझेदार से भी पूछताछ
लग्जरी गाडिय़ों की जब्ती की तैयारी
बेलगावी. बहुकरोड़ रुपए की ठगी के मामले में आरोपी संस्था प्रमुख शिवानंद नीलण्णवर को सीआईडी अधिकारियों ने सोमवार देर रात बेंगलूरु से बेलगावी लाकर मालमारुति पुलिस थाने में पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, अदालत द्वारा दी गई 10 दिनों की सीआईडी हिरासत 27 मई को समाप्त हो रही है। हालांकि अगले दिन अवकाश होने के कारण नीलण्णवर को एक दिन पहले ही न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
मामले की जांच के तहत सीआईडी ने नीलण्णवर की पत्नी, अभिनेता आर. अभिलाष और कारोबारी साझेदार सुभाष को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। निर्देश के अनुसार तीनों मंगलवार को मालमारुति पुलिस थाने पहुंचकर सीआईडी अधिकारियों के सामने उपस्थित हुए।
जांच एजेंसी इनसे वित्तीय लेन-देन, कंपनी की आंतरिक गतिविधियों, निवेशकों के धन के प्रवाह और संपत्ति खरीद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रही है। निवेशकों के पैसों के इस्तेमाल से खरीदी गई संपत्तियों और वाहनों की भी जांच की जा रही है।
सीआईडी ने जांच को और तेज करते हुए कथित तौर पर निवेशकों के धन से खरीदी गई लग्जरी गाडिय़ों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जांच सूत्रों के मुताबिक करोड़ों रुपए कीमत की डिफेंडर, मर्सिडीज बेंज और वेलफायर कारों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

