कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुलाकात कर सफल कार्यकाल की दीं शुभकामनाएं
हुब्बल्ली. कलघटगी-अल्नावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष लाड ने नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के नामित मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डी.के. शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नया नेता चुना गया था। इसके बाद पार्टी नेताओं और विधायकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में विधायक संतोष लाड ने उनसे मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं तथा राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए सफल नेतृत्व की कामना की।
डी.के. शिवकुमार 3 जून को लोक भवन में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

