ख्यमंत्री के साथ कौन लेगा शपथ? फैसला बाकी: मल्लिकार्जुन खरगेकलबुर्गी हवाई अड्डे पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में, संगठन को मजबूत करने और 2028 चुनाव की तैयारी पर जोर

कलबुर्गी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया है कि 3 जून को डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ कितने उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, इस संबंध में अभी तक कोई प्रस्ताव उनके समक्ष नहीं आया है।

कलबुर्गी हवाई अड्डे पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए खरगे ने कहा कि पहले चरण में आठ या दस मंत्रियों के शपथ ग्रहण की भी कोई आधिकारिक प्रस्तावना नहीं दी गई है। मंत्रिमंडल गठन एक चरण में होगा और आवश्यकता पडऩे पर 15 दिन अथवा एक महीने बाद दूसरे चरण का विस्तार किया जा सकता है। प्रमुख निगमों और मंडलों में नियुक्तियों को मंत्रिमंडल गठन के साथ किया जाए या बाद में, इस पर भी विचार-विमर्श जारी है। अंतिम निर्णय प्रस्ताव आने के बाद चर्चा कर लिया जाएगा। मंत्रिमंडल गठन का अधिकार और विवेक नए मुख्यमंत्री के पास रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर खरगे ने कहा कि डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद स्वाभाविक रूप से नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करनी होगी। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव तथा संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऐसे सक्षम नेता की तलाश की जा रही है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सके, संगठन में समन्वय स्थापित कर सके और कार्यकर्ताओं का विश्वास जीत सके।

खरगे ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अब केवल लगभग 24 महीने का समय शेष है। ऐसे में पार्टी ऐसे ऊर्जावान, सक्रिय और सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व को जिम्मेदारी सौंपना चाहती है जो संगठन को नई दिशा देने के साथ चुनावी तैयारियों को भी गति प्रदान कर सके।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *