सास्तान जंक्शन के पास दर्दनाक हादसा
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
कोटा (उडुपी). उडुपी-कुंदापुर राष्ट्रीय मार्ग पर सास्तान जंक्शन के निकट हुए एक सडक़ हादसे में सडक़ पार कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सास्तान निवासी गणेश करकरे के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार गणेश करकरे मछली पकडऩे का कार्य करते थे। देर रात वह सास्तान जंक्शन पर उडुपी-कुंदापुर मार्ग पार कर पश्चिम दिशा की सडक़ की ओर जाने के लिए डिवाइडर के किनारे खड़े थे। इसी दौरान कुंदापुर की ओर से उडुपी की दिशा में तेज गति और कथित रूप से लापरवाही से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि गणेश करकरे कुछ दूरी तक कार के साथ घिसटते चले गए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सास्तान जंक्शन पर यातायात सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
