सिरसी (उत्तर कन्नड़). सिरसी-हुब्बल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर इसलूर के निकट दोड्डरु क्रॉस के पास केएसआरटीसी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बुगुडिकोप्पा गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। हावेरी-सिरसी मार्ग पर चल रही कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस संबंध में सिरसी ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

